जम्मू।वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया 15 से 18 मई तक आनलाइन टोलू नेशनल वुशू चैंपियनशिप का आयोजन करने जा रही है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप से पहले, 25 राज्य इकाइयों ने ने ऑनलाइन राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन किया था। माननीय केंद्रीय खेल मंत्री ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे जबकि डॉ.नरिंदर ध्रुव बत्रा, अध्यक्ष आईओए भी मौजूद रहेंगे। इस प्रतियोगिता में 32 इकाइयों के 700 खिलाड़ियों ने अपनी प्रविष्टि की पुष्टि की है। ब्यूरो