रियासी। रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक हुई बारिश के बाद जहां तापमान में गिरावट आई वहीं लोगों को उमस से राहत मिली है। इसके अलावा चिनाब सहित अंजी तवी व अन्य नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे और हवाएं चलने से दिनभर मौसम सुहावना रहा है। माहौर, दरमाड़ी, गूल और गुलाबगढ़ में हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है।