फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पीएम की एक झलक की ख्वाहिश खींच लाई स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। एमए स्टेडियम में मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक और उन्हें सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। इससे पूरा स्टेडियम परिसर खचाखच नजर आया। इस बीच मोदी है तो मुमकिन है और हर-हर मोदी, घर-घर मोदी जैसे नारे भी लगाए जा रहे थे। बारिश और ठंड की परवाह किए बगैर हर कोई आयोजन का गवाह बनना चाह रहा था। पंडाल में जगह-जगह एलईडी स्क्रीन भी लगाए गए थे। इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रैली में हर जाति, धर्म और समुदाय के लोग शामिल हुए। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने भी सबका अभिवादन स्वीकार किया।
रैली में आकर अच्छा लगा। पीएम ने पहाड़ियों को आरक्षण की सौगात दी है। जो मोदी ने किया, वह सबसे बड़ा काम है।
- अब्दुल हमीद, सूरनकोट (पुंछ)

70 साल के बाद ऐसा इंसान आया है, जिसने अपने मुल्क के लोगों को बताया है कि जीना कैसे है। इस सरकार में हमें सभी सुविधाएं मिल रही हैं। शानदार रैली हुई है। पहाड़ी लोगों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिलने से हमारे बच्चों की नाराजगी दूर हुई है। कई विकासात्मक कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन

- मोहम्मद इम्तेयाज खान, पुंछ

पहली बार मोदी जी को देखने का मौका मिला। जम्मू में एम्स के बनने से अब हमें बाहर इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा। सरकार ने हमें बहुत सहुलियतें दी हैं। उज्जवला योजना, आवास योजना, हर घर नल से जल, आयुष्मान कार्ड आदि का लाभ उठा रहे हैं।
- अंजू शर्मा, कठुआ

प्रधानमंत्री युवाओं के हित की बात कर रहे हैं। रोजगार की बात कर रहे हैं। जम्मू में आईआईटी, आईआईएम जैसे शिक्षण संस्थान खुलने से अब बाहर जाकर पढ़ाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब हम जम्मू में ही अपनी पढ़ाई कर सकते हैं।
- काजल शर्मा, छात्रा
मेरे लिए यह रैली यादगार रही। पहली बार प्रधानमंत्री मोदी को देखने का मौका मिला। हम लड़कियों को हर क्षेत्र में बराबर का मौका मिल रहा है। महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और दूसरों को भी आत्मनिर्भर बनने में मदद कर रही हैं।
- नेहा शर्मा, कटड़ा

प्राधानमंत्री मोदी ने युवाओं के हित की बात की है। युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान करने की बात हो या युवाओं को स्टार्टअप के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की पहल, पीएम मोदी ने युवाओं को सपने देखने और उन्हें पूरे करने की उम्मीद जगाई है।
विज्ञापन

- आशीष कुमार, डिंगा अंब

रैली बहुत शानदार रही। अब तक मोदी जी को टीवी पर बोलते हुए देखा और सुना था। मोदी की गारंटी सबसे बड़ी गारंटी है। पीएम मोदी जो कहते हैं वह करते हैं। उनका यही अंदाज हमें पसंद है।
-पंकज कुमार शर्मा, कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें