फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट में सीट बंटवारे को लेकर बड़ा आंदोलन, शहर के प्रमुख चौकों से निकलेगी रैली

Sat, 29 Nov 2025 11:56 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू की संघर्ष समिति आज रघुनाथ मंदिर से रैली निकालकर शहर के प्रमुख चौकों से होते हुए इंदिरा चौक पर सीटों के बंटवारे के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर संस्थान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग करेगा।
विज्ञापन
रानी पार्क में प्रदर्शन करते शिवसेना डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटड़ा स्थित श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में सीटों के बंटवारे को लेकर गठित श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति शनिवार को शक्ति प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन


समिति और आंदोलन का समर्थन कर रहे विभिन्न संगठनों के सदस्य श्री रघुनाथ मंदिर में माथा टेककर रैली निकालेंगे। शहर के प्रमुख बाजारों से गुजरते हुए इंदिरा चौक पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल संभागीय आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। समिति के संयोजक सेवानिवृत्त कर्नल सुखबीर सिंह मनकोटिया की अध्यक्षता में गीता भवन में हुई बैठक में पूरे कार्यक्रम की रणनीति तय की गई थी।

बैठक में हिंदू संगठनों, साधु-संतों और विभिन्न बाजार एसोसिएशनों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह सहमति बनी कि आंदोलन शांतिपूर्ण और संगठित तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:30 बजे रैली रघुनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर सिटी चौक और शालामार चौक से होते हुए इंदिरा चौक पहुंचेगी। यहां संघर्ष समिति के पदाधिकारी सीटों के बंटवारे को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए नारेबाजी करेंगे और करीब कुछ देर तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद समिति का प्रतिनिधिमंडल संभागीय आयुक्त के कार्यालय पहुंचकर अपना ज्ञापन सौंपेगा। इसमें संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा और उसमें आवश्यक पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रहेगी। आंदोलन की तैयारियों के लिए पहले ही अलग-अलग टीमें गठित की जा चुकी हैं, जिन्हें व्यवस्था बनाए रखने, यातायात समन्वय, जनसंपर्क, मंच संचालन, और भीड़ प्रबंधन जैसी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न उत्पन्न हो।

संघर्ष समिति की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि पूरा कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और किसी भी तरह की उत्तेजना या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधि में शामिल लोगों को आंदोलन का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें