सांबा। सांबा के पहाड़ी सुंब ब्लॉक में तेज बारिश के चलते बाजार में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई दुकानों में भी पानी घुस गया।
सुंब मार्ग की ओर जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाले कई बरसाती नालों में पानी आ गया। इसके चलते कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। स्थानीय दुकानदार जोगिन्दर सिंह, बलदेव सिंह, बलकार चंद ने कहा कि बारिश ने सुंब मार्केट की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बाजार में नाली नहीं होने से सड़कें जलमग्न हो गईं। पूरा इलाका नदी या तालाब में तब्दील होता नजर आया। इस दौरान दुकानदारों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दुकानों में पानी घुसने से कारोबार प्रभावित हुआ। संवाद