ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव चक्क मलाल में श्मशान घाट के शेड को तोड़े जाने की घटना पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। एसडीएम खौड़ सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व विभाग ने शेड को हटाने की कोई अनुमति नहीं दी थी। गांव के निवासी रसाल सिंह और चुन्नी लाल ने आरोप लगाया कि श्मशान को दूसरी जगह शिफ्ट करने के नाम पर यह साजिश रची जा रही है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। गौरतलब है कि शनिवार को गांव के लोगों ने एसडीएम कार्यालय खौड़ के बाहर प्रदर्शन कर दोषियों को पकड़ने की मांग की थी। संवाद