फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल ने नहीं उपलब्ध कराया एंबुलेंस, धात्री पैदल ही नवजात को लेकर निकल पड़ी घर को

विज्ञापन
रियासी की खबर
विज्ञापन
रियासी। जिला अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने के बाद धात्री के परिवार के लोगों ने अस्पताल प्रशासन से एंबुलेंस की मांग की लेकिन नहीं मिलने पर पैदल ही घर निकल लिए। रास्ते में एक चालक ने अपनी गाड़ी रोककर उन्हें घर तक छोड़ा। जानकारी के अनुसार डंगाकोट निवासी नसीर अख्तर पत्नी मोहम्मद अल्ताफ कुछ दिन पहले डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। यहां उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। वीरवार को अस्पताल प्रशासन ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। नसीर के ससुर ने अस्पताल प्रशासन से एंबुलेंस की व्यवस्था करने को कहा लेकिन व्यवस्था तो दूर उन्हें अस्पताल से बाहर कर दिया गया। बाद में एक वाहन चालक की मदद से वे लोग घर पहुंचे। इस संबंध में जिला उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने कहा कि मामला गंभीर है और इसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें