गुलशन ग्राउंड ऑडिटोरियम कार्यक्रम के दौरान डीजीपी व अन्य पुलिस अधिकारी स्रोत पुलिस
- फोटो : samvad
जम्मू। गुलशन ग्राउंड स्थित पुलिस ऑडिटोरियम में ‘हाई अचीवर्स’ पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने हाउ इज द जोश के जोशीले अंदाज में अधिकारियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों की सराहना की और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर बेहतर समन्वय और एकजुटता के साथ काम करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जम्मू संभाग के सभी जिलों के एएसपी और डीआईजी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो