नगरोटा में आयोजित जनसभा को संबोधित करतेे नेशनल कान्फ्रेंस के अतिरिक्त महासचिव अजय कुमार सधोत्र
जम्मू। नेशनल कान्फ्रेंस के अतिरिक्त महासचिव अजय कुमार सडोत्रा ने विधानसभा में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की तरफ से बिजली बिलों पर एक मुश्त माफी, तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देने के फैसले पर उनकी सराहना की। वह नगरोटा विधानसभा के जंडियाल में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि तीर्थ पर्यटन के विकास से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा वहीं आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में राज्य की प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। ब्यूरो