फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाढ़ से बंद संपर्क मार्ग 15 दिन बाद खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। परगवाल से मुल्का चौक जाने वाले संपर्क मार्ग को आखिरकार यातायात के लिए खोल दिया गया जिससे करीब 8 गांवों के करीब हजारों लोगों ने राहत की सांस ली। बाढ़ के चलते यह मुख्य मार्ग पानी में बह गया था। करीब 15 दिनों से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था। लोगों को मुख्य बाजार तक पहुंचने में लंबा सफर तय करना पड़ रहा था। बुधवार को बीआरओ द्वारा अस्थायी रूप से रास्ता बहाल कर दिया गया। इससे अब दोपहिया और छोटे वाहन गुजरने लगे हैं। स्थानीय निवासी वलवींद्र चौधरी, संजय कुमार, गुलाब सिंह ने कहा कि दो हफ्तों से परेशानी में थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें