बूचडखाने का दौरा के दौरान जरूरी दिशा निर्देश देते आयुक्त डा. देवाश यादव
जम्मू। नगर निगम के आयुक्त डा. देवांश यादव ने डोगरा हाल में बूचड़खाने का दौरा किया। इस दौरान इसको शिफ्ट करने को लेकर भी सुझाव लिए। इस दौरे का उद्देश्य लोगों की ओर से उठाई गई मांग का निवारण करना रहा। आयुक्त ने लोगों को आश्वासन दिया कि आवश्यक कदम उठाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने इंदिरा चौक पर वेंडर जोन के काम का जायजा लिया। रेहड़ी-फड़ी धारकों को काम के लिए जगह मिल सकेगी। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त (डब्ल्यू) फिरदौस अहमद काजी, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा, कार्यकारी अभियंता विद्युत के अलावा जेएमसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो