फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: जम्मू में होटल के कमरे से डोडा के युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 12 May 2026 02:50 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के रघुनाथ बाजार स्थित एक होटल से डोडा निवासी युवक रियाज का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर के रघुनाथ बाजार स्थित हरि मार्केट के एक होटल में डोडा निवासी 22 वर्षीय युवक रियाज का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार रियाज बुधवार सुबह डोडा से जम्मू पहुंचा था और शाम करीब 7 बजे उसने होटल में कमरा लिया था।

होटल कर्मचारियों के मुताबिक रियाज पहले भी इस होटल में ठहरता रहा था। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे चेकआउट का समय होने पर होटल स्टाफ कमरे की जांच के लिए पहुंचा, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया तो युवक का शव कमरे के अंदर पड़ा मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू भेज दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें