जम्मू। भाजपा नेता व पूर्व प्रदेश सचिव पवन शर्मा ने एक बयान मेंं नेशनल कान्फ्रेंस व कांग्रेस सहित उन दलों की निंदा की है, जो संशोधित वक्फ बिल का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वक्फ बोर्ड कानून दोनों सदनों में संवैधानिक तरीके से पास किया गया है। ऐसे में नेशनल कान्फ्रेंस सहित कांग्रेस व अन्य दलों का विरोध असंवैधानिक है। कहा कि यह दल लोकतांत्रिक प्रक्रिया को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। ब्यूरो