फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस के नाम पर वसूली करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सोपोर में पकड़ा गया पुलिस के नाम पर वसूली का आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
पुलिस के नाम पर लोगों से वसूली करने के आरोपी को शनिवार को शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुकदमा दर्ज कर सोपोर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डांगरपोरा सोपोर निवासी शहजाद अहमद डार के खिलाफ पुलिस से करीबी संबंध का झूठा दावा कर एक लंबित मामले में अनुचित मदद का वादा कर ठगी का मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़ित को धमकाया और पुलिस से संबंधित एक मामले को सुलझाने का झूठा आश्वासन देकर 95 हजार रुपये ऐंठ लिए। सोपोर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि लोग ऐसे तत्वों के बहकावे में नहीं आए। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस को तत्काल सूचना दी जाए। ताकि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें