फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फल उत्पादकों को मालगाड़ी की सुविधा देने के लिए केंद्र का आभारः सत शर्मा

Sat, 13 Sep 2025 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा ने कश्मीर के फल उत्पादकों को मालगाड़ी की सुविधा देने के लिए केंद्र का आभार जताया है। सत शर्मा ने कहा कि जम्मू निरीक्षण पर आए गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने इसकी मांग की थी। वीरवार को एक गाड़ी रवाना हो गई। 13 से इसका नियमित संचालन हो रहा है। बडगाम से नई दिल्ली के लिए दैनिक पार्सल ट्रेन से सेब उत्पादकों को बड़ी राहत मिलेगी।कश्मीर के सेब उत्पादकों को सशक्त बनाना है। जम्मू-श्रीनगर लाइन चालू होने से कश्मीर घाटी में बेहतर कनेक्टिविटी होगी। रेलवे 13 सितंबर से कश्मीर घाटी के बडगाम से दिल्ली के आदर्श नगर स्टेशन तक एक दैनिक समयसारिणी वाली पार्सल ट्रेन शुरू कर रहा है। बडगाम से दिल्ली के लिए सेब ले जाने वाली दो पार्सल वैन की लोडिंग गुरुवार से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें