फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चोरियां खत्म करने के लिए रात में गश्त बढ़ाए पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर में थाना दिवस का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर। पुलिस ने वीरवार को विजयपुर पुलिस स्टेशन में थाना दिवस मनाया। इसमें लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निवारण किया गया। मौके पर एसएसपी बेनाम तोश मौजूद थे। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और हल करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में विजयपुर क्षेत्र में चोरियों और नशे के व्यापार को जड़ से खत्म करने के साथ रात को इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाने और अन्य राज्य के लोगों को पहचान करने जैसे मुद्दों को लोगों ने उठाया।
थाना दिवस में विजयपुर नगरपालिया के पूर्व अध्यक्ष दीपक पगोत्रा, सुरिंदर महाजन, बबल गुप्ता, टीनू गुप्ता, अंश गुप्ता, आदि मौजूद रहे। एसएसपी ने कहा की पुलिस जिले भर में नशे के खिलाफ मुहिम चला रही है, और जगह जगह छापामारी कर रही है। पुलिस एक भी नशा तस्कर को नहीं बख्शेगी। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले विजयपुर से सटे रख बरोटियां में जिन नशा तस्करों द्वारा पुलिस टीम पर हमला किया था, उनमें से कुछ को पकड़ लिया गया है, और कुछ प्रदेश छोड़ कर भाग गए हैं। लेकिन, पुलिस सभी आरोपियों को पकड़ेगी और सलाखों के पीछे डालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही जिले को नशा मुक्त किया जाएगा। पुलिस उस दिशा में कार्य कर रही है। इस मौके पर उन्होंने अपने ही अधिकारियों को भी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अगर कोई पुलिस स्टेशन आता है, तो उसका दुख सुनें और उसकी हर संभव मदद दी जाए। अगर पुलिस लोगों से अच्छा व्यवहार नहीं करेगी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एएसपी सुरिंदर चौधरी, एसडीपीओ डीआर अजय आनंद, एसडीपीओ गारू राम भारद्वाज, एसएचओ विजयपुर त्रिभुवन खजूरिया, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें