फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu : अनंतनाग में आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों को मारी गोली, घाटी में पांच दिन के अंदर दूसरा हमला

Wed, 19 Jul 2023 12:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग

सार

घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया ताकि आतंकियों को धर दबोचा जाए। पांच दिन में यह दूसरा हमला है।
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में मंगलवार की देर रात आतंकियों ने हमला कर दो बाहरी मजदूरों को घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया ताकि आतंकियों को धर दबोचा जाए।

विज्ञापन


पांच दिन में यह दूसरा हमला है। इससे पहले 13 जुलाई को आतंकियों ने शोपियां जिले में एसओजी कैंप से 150 मीटर दूर गगरान इलाके में घर में घुसकर बिहार के तीन श्रमिकों को गोली मार दी थी।

पुलिस ने बताया कि लाल चौक इलाके में देर रात आतंकियों ने दो गैर कश्मीरी मजदूरों को गोली मार दी। इसके बाद आतंकी भाग निकले। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच सूचना पाकर वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की।
विज्ञापन


आसपास के इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह कायराना हरकत है। बौखलाहट में आतंकी हमले कर रहे हैं। किसी भी कीमत पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें