फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में आतंकवादियों ने की मजदूर की हत्या, इलाके में तलाशी अभियान शुरू, हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल

Wed, 16 Oct 2019 01:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला, फाइल
विज्ञापन

पुलवामा में आतंकवादियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। यहां आतंकवादियों ने ईंट-भट्टे पर काम करने वाले एक मजदूर की हत्या कर दी। मामले की जानकारी होते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। इस घटना को वारदात देने वाले आतंकी व उसके समूह की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलवामा के काकपोरा इलाके में आतंकवादियों द्वारा मारे गए व्यक्ति की पहचान छत्तीसगढ़ के सेठी कुमार सागर के रूप में हुई है। वह नेहामा में एक ईंट भट्टे पर काम कर रहा था।

इससे पहले दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हमला किया। सोमवार को शोपियां में सेब लाद रहे ट्रक के चालक की हत्या के बाद मंगलवार शाम को पुलवामा चौक पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फटा नहीं। इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


इस बीच शोपियां में ट्रक चालक की हत्या के बाद पुलिस ने 15 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को पता चला है कि घटना में चार आतंकी शामिल थे, जिनमें एक के पाकिस्तानी होने का शक है। बताते हैं कि दो आतंकी ट्रक के आगे और दो पीछे थे। 

विज्ञापन

घटना में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद ट्रक चालक का शव राजस्थान भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि शोपियां जिले के सिंधु सरमाल इलाके में आतंकियों ने सेब लाद रहे राजस्थान नंबर के ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इसके बाद ट्रक को आग लगा दी। आतंकियों ने बगीचे के मालिक की भी पिटाई की थी। चालक की शिनाख्त शरीफ खान के रूप में हुई थी। माना जा रहा है कि आतंकियों ने दहशत फैलाने के लिए हत्या की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें