फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों की कायराना हरकत: पुलवामा में मजदूरों को निशाना बनाकर फेंका ग्रेनेड, एक की मौत और दो घायल

Fri, 05 Aug 2022 09:14 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

गादूरा इलाके में आतंकियों ने मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका। इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई है। दो मजदूर घायल भी हुए हैं। हमलावरों की तलाश में सुरक्षाबल अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पुलवामा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर संभाग के पुलवामा में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई है। दो मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान बिहार के मोहम्मद मुमताज के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान बिहार के रामपुर निवासी मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद मजबूल के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पुलवामा के गादूरा इलाके में आतंकियों ने मजदूरों को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई और दो मजदूर घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है। हमलावरों की तलाश में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम(पुलिस, सेना और सीआरपीएफ) ने अभियान शुरू किया है।

हमले की फिराक में तीन आतंकी गिरफ्तार
उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं। इन्हें सुरक्षाबलों पर हमले और स्थानीय लोगों को निशाना बनाने का टास्क सौंपा गया था। पुलिस, सेना की 21-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 92 बटालियन के जवान गुरुवार को हंदवाड़ा में फ्रूट मंडी क्रॉसिंग पर नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान तीन संदिग्ध सुरक्षाबलों को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन जवानों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, सात कारतूस, दो ग्रेनेड व अन्य हथियार बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन्हें हंदवाड़ा में आतंकी हमलों को अंजाम देने, लोगों को नुकसान पहुंचाने और क्षेत्र में शांति भंग करने का काम सौंपा गया था।

सुरक्षाबलों की समय पर कार्रवाई ने आतंकियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया। पकड़े गए आतंकियों की पहचान मंजूर अहमद निवासी सगीपोरा और शौकत अहमद भट निवासी खानू बाबागुंड के रूप में हुई है। तीसरे के नाबालिग होने का शक है। इस वजह से उसकी उम्र की जांच कराई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिहार के सीएम ने जताया दुख

हमले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में बिहार के मो. मुमताज की मृत्यु दुःखद है। मृतक के परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें