नौशेरा। एलओसी पर 28 मई की सुबह राजा पोस्ट के पास मारे गए तीन घुसपैठियोें से बरामद हथियार मंगलवार को सेना ने नौशेरा पुलिस को सौंप दिए। भारतीय सीमा में आतंकियों के ग्रुप को घुसता देख सेना की ओर से गोलाबारी की गई थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो 31 मई को तीन घुसपैठियों के शव एलओसी पर दिखे। गोलाबारी के चलते शव उठाए नहीं जा सके। हालांकि, सर्च ऑपरेशन के दौरान उनके हथियार बरामद करने में सफलता मिली।