फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar Terror Attack: आतंकी संगठन ने पुलिसकर्मियों पर हमले का वीडियो किया वायरल, दहशतगर्द लगातार कर रहा है फायरिंग

Thu, 14 Jul 2022 02:30 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर पुलिस की नाका पार्टी पर हुए हमले का एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसे आतंकी संगठन ने जारी किया है। 
विज्ञापन
सुरक्षाबल और वाहन। - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर के लाल बाजार में मंगलवार को जम्मू कश्मीर पुलिस पर किए गए आतंकवादी हमले का वीडियो एक आतंकी संगठन ने जारी किया है। 39 सेकेंड के इस वीडियो को बॉडी कैमरा के जरिये शूट किया गया है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि पिस्तौल लेकर आतंकी एक पुलिस कर्मी पर पीछे से फायर करता है।

विज्ञापन


इसके बाद वो पुलिस की गाड़ी में बैठे एक और पुलिसकर्मी को निशाना बनाता है। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद वो पिस्तौल मैगजीन को बदलता है और पेड़ के पास खड़े तीसरे पुलिस कर्मी को निशाना बनाता है। बता दें कि इस वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि हमले को अंजाम देने वाला आतंकवादी धार्मिक नारे लगा रहा है। 

सेना ने सरोर टोल प्लाजा पर पकड़ा संदिग्ध

सरोर टोल प्लाजा पर बुधवार को सेना ने एक संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ के दौरान संदिग्ध की मानसिक हालत स्थिर नहीं पाई गई। सेना और पुलिस ने एहतियातन टोल प्लाजा के आसपास तलाशी अभियान चलाया।जानकारी के अनुसार लोगों ने उक्त व्यक्ति को सेना की वर्दी पहने संदिग्ध अवस्था में देखा।

सेना की पेट्रोलिंग पार्टी की उस पर नजर पड़ी तो उन्होंने उसका पीछा करना शुरू किया। देखते-देखते सैकड़ों लोग वहां इकट्ठे हो गए। इस बीच सेना ने उस संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे बाड़ी ब्राह्मणा थाने में लाया गया। पुलिस और सेना की संयुक्त पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम आदिल पुत्र बशीर अहमद निवासी उड़ी बताया।

विज्ञापन


उसने बताया कि वह दो हफ्ते पहले उड़ी से जम्मू आया था और आसपास के इलाकों में घूम रहा था। पुलिस ने आदिल को बड़ी ब्राह्मणा थाने में रखा है। उससे पूछताछ भी की जा रही है। अमरनाथ यात्रा को लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच संदिग्ध देखे जाने पर सुरक्षा बल फौरन कार्रवाई कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें