फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुरनकोट में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, मोर्टार-पिस्तौल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
-एक बैग में पैक कर छिपाए गए थे हथियार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। सुरक्षा बलों ने सुरनकोट के सांगला इलाके में शुक्रवार को एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर तीन मोर्टार शेल, एक पिस्तौल के साथ 51 मिमी का मोर्टार व कारतूस भी बरामद किया है।
अधिकारियों ने बताया कि एक सूचना के आधार पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स के संयुक्त तलाशी अभियान सांगला इलाके में उक्त आतंकी ठिकाने का पता चला। वहां से ये हथियार बरामद किए गए। इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारियों ने कहा कि हथियार एक बैग में पैक पाए गए थे और उन पर जंग लगी हुई थी। इससे पता चलता है कि आतंकियों ने कई वर्षों से इस ठिकाने का इस्तेमाल नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का दावा-पुराना ठिकाना
अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह एक पुराना ठिकाना है जिसका इस्तेमाल करीब दो दशक पहले इलाके में सक्रिय आतंकियों ने किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें