सुरक्षा बलों ने आरोपी रशीद नजार की निशानदेही पर अब्दुल जमील लाराह के घर पर दी दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। बारामुला जिले के सोपोर में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक और आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है। इसमें एक घर से गोला बारूद और हथियारों का जखीरा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, वीरवार को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने सोपोर के तारजू इलाके में एक घर में दबिश दी। इसमें आरोपी अब्दुल रशीद नजार के घर के अंदर कंक्रीट से बनाए गए एक गुप्त ठिकाने से आईईडी, पिस्तौल, मैगजीन, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया। राशिद को गिरफ्तार करने के बाद उसने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि सोपोर का रहने वाला अब्दुल जमील लाराह भी इसी तरह की विध्वंसक गतिविधियों में शामिल है। उसकी निशानदेही पर सुरक्षा बलों की टीम ने शुक्रवार को जमील के घर पर भी तलाशी ली। इसमें पिस्तौल, मैगजीन, कारतूस, अन्य आपत्तिजनक इलेक्ट्रॉनिक सामान और दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
अंबाला सिटी के मां महाकाली दुखभंजनी मंदिर हाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते कथा