श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने शनिवार को शहर के बाहरी क्षेत्र हारवन में स्थित दाछीगाम के ऊपरी इलाके में फिशरीज फार्म के पास पुराने आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक पुराने आतंकवादी ठिकाने का पता चला। यहां से कुछ कपड़े, खाना बनाने वाले बर्तन और गैस स्टोव सहित अन्य सामग्री बरामद हुई। बता दें कि गत 28 जुलाई को दाछीगाम के जंगल में सुरक्षाबलों ने पहलगाम आतंकी हमले के कथित जिम्मेदार तीन पाकिस्तानी आतंकियों सुलेमान, अफगान और जिब्रान को मार गिराया था। ब्यूरो