फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: त्राल में दो आतंकी मददगार गिरफ्तार, गोला बारूद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के त्राल में पुलिस ने दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से गोला बारूद बरामद किया गया है। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों ने वागड़ इलाके से कार्रवाई की है। पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर वीरवार को वागड़ क्रॉसिंग पर संयुक्त नाका लगाया था। इस दाैरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान उमर मोहिउद्दीन भट और शकील अहमद शेख निवासी त्राल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से दो हैंड ग्रेनेड, एके-47 के 59 कारतूस, एक मैगजीन और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकी मददगार जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे। ये दोनों आतंकियों तक रसद सहायता और हथियार पहुंचाने में मदद करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें