फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी व ओजीडब्ल्यू कुचल दिए जाएंगे, दोबारा कोई हिमाकत न करे... ऐसी मिसाल करेंगे कायम : डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
... वर्तमान स्थिति पर बोले स्वैन, यह एक जंग है, जो हम पर जबरन थोपी जा रही
विज्ञापन

- स्वैन ने सैडा गांव का दौरा कर सुरक्षाबलों का बढ़ाया हौसला, जानीं समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/हीरानगर। आतंकी और उनके मददगारों (ओजीडब्ल्यू) को कुचल दिया जाएगा, ऐसी मिसाल पेश की जाएगी कि दोबारा कोई हिमाकत न करे। यह एक जंग है, जो हम पर जबरन थोपी जा रही है। आतंकी नुकसान की कोशिश करते हैं और हमारी स्ट्रेटजी रहेगी कि नुकसान को कम करते हुए उन्हें नेस्तोनाबूत करना है, जो चंद गिने चुने लोग पनाह दे रहे हैं उन्हें मिटा दिया जाएगा। यह बातें जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक आरआर स्वैन ने कहीं।
हीरानगर के सैडा गांव में आतंकियों के खिलाफ चल रहे अभियान में अब तक दो दहशतगर्दों का सुरक्षाबलों ने सफाया कर दिया और लगातार इलाके में मिल रहे इनपुट पर तलाश जारी है। शनिवार को डीजीपी स्वैन हीरानगर के सैडा गांव में पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षाबलों का मनोबल बढ़ाया। उनकी जरूरतें और समस्याएं भी जानीं। आतंकी हमलों पर स्वैन ने कहा कि कि सारा चैलेंज सीमा पार से आ रहा है। पाकिस्तान का कामकाज खत्म होने जा रहा था और उसे कश्मीर में धक्का पहुंचा है। जिनका धंधा पानी इसी से चल रहा था वो इसे कैसे छोड़ देंगे। वो ठेकेदार पार से आतंक को जिंदा रखने के लिए आतंकी भेजेंगे। हम देख रहे हैं कि ये (आतंकी) तादाद में बहुत ज्यादा नहीं हैं, चूहे की तरह हैं। लेकिन बंदूक हाथ में है और निहत्थे लोगों के सामने आने का मौका मिल जाता है। इनका डटकर मुकाबला करने के लिए हमारी सेना, एसपीओ, पुलिस, सीआरपीएफ और वीडीजी मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जानकारियां साझा करें नागरिक, हम
मिलकर करेंगे आतंकियों का सफाया
डीजीपी स्वैन ने कहा, सैडा सोहल हमारा बाॅर्डर इलाका है। लोग सूचना देना जारी रखें, लेकिन इसमें डर से गलत सूचना न दें। पहले परख लें। नफरी का वहीं होना जरूरी है, जहां उसे होना चाहिए। सभी अधिकारियों को निर्देश हैं कि छोटी-बड़ी सूचनाओं पर काम करें। उन्होंने कहा कि केंद्र से भी निर्देश हैं कि सुरक्षाबलों को नाइट विजन डिवाइस और हथियारों की ट्रेनिंग में निपुण किया जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सुरक्षाबल मिलकर सभी आतंकियों का सफाया कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें