श्रीनगर के बटमालू इलाके में सोमवार रात को छापेमारी के दौरान आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उसके पास से एक असॉल्ट राइफल भी मिला है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दियारवानी बटमालू के रहने वाले 20 वर्षिय तुफैल अहमद के रूप में की गई है।