फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मुठभेड़ के बाद आतंकियों ने बरेली ढोक में किया था नाश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रविवार को मुठभेड़ के बाद आतंकियों ने सुबह 11 बजे के आसपास बरेली ढोक बसंतगढ़ में नाश्ता किया था। यहां 4 से 5 बकरवाल डेरा डाले हुए थे।
विज्ञापन








सूत्रों के अनुसार, नाश्ता करने के बाद आतंकी ऊपरी इलाकों की ओर चले गए, जो संभवत: सेज धार के रास्ते डोडा को जोड़ता है। सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में आतंकियों के दो समूह मौजूद हैं। इनमें से एक समूह बसंतगढ़ के खनेड़ से आगे की तरफ बढ़ रहा है, जहां सुबह मुठभेड़ हुई है। वहीं, चार आतंकियों का दूसरा समूह डुडू के ऊपरी इलाकों की तरफ बढ़ गया है। उनके डोडा की तरफ बढ़ने की संभावना है। एसएसपी उधमपुर जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे इलाके में अलर्ट है। घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें