फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा के गांव चलो अभियान में जुटेंगे दस हजार कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
8 से 10 फरवरी तक चलेगा, पूर्व मंत्रियों से लेकर विधायक एमएलसी एवं अन्य शामिल हाेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा के गांव चलो अभियान में 10 हजार कार्यकर्ता जुटेंगे। कार्यकर्ता लोगों के साथ कम से कम 24 घंटे बिताएंगे और उनके साथ बातचीत करेंगे। यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने दी है। रैना का कहना है कि यह अभियान 8 फरवरी से 10 फरवरी तक चलेगा। भाजपा देशव्यापी मेगा अभियान गांव चलो अभियान चला रही है। हर गांव को कवर किया जाएगा।
इस मेगा अभ्यास के सफल संचालन के लिए, पार्टी अपने सांसदों, पूर्व मंत्रियों, राज्य पदाधिकारियों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों और एमएलसी, पूर्व बीडीसी अध्यक्षों, मौजूदा डीडीसी अध्यक्षों और उपाध्यक्षों, पूर्व वीसी, डीडीसी सदस्यों, जिला को तैनात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तीन दिवसीय अभियान का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को मोदी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों, गैर-भाजपा दलों के नेताओं, स्वयं सहायता समूहों, गैर सरकारी संगठनों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, व्यापारिक समुदाय और अन्य प्रमुख लोगों से मिलना है। गांव या वार्ड का दौरा करने वाले पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और गरीबों, जरूरतमंद लोगों के जीवन पर उनके प्रभाव के बारे में फीडबैक लेंगे और योजनाओं के आगे कार्यान्वयन के लिए सुझाव, यदि कोई हो, संकलित करेंगे। लोगों के सामने भाजपा का रिपोर्ट कार्ड भी रखेंगे और उन्हें आगामी चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने की जरूरत से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें