फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur Bus Blast: उधमपुर धमाके में दस संदिग्धों से हो रही पूछताछ, खंगाला जा रहा आतंकी कनेक्शन

Sat, 01 Oct 2022 02:26 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

उधमपुर बस धमाकों के मामले में शक के आधार पर कुछ युवकों से पूछताछ की गई। शुक्रवार को पुलिस ने बसंतगढ़ में चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन
Udhampur Bus Blast - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बसों में धमाकों के मामले में पुलिस ने बसंतगढ़ इलाके से चार और उधमपुर शहर व आसपास के क्षेत्र से छह लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। शहर के अंदर पुलिस ने हाटलों का रिकॉर्ड भी जांचा है। पुलिस पता लगा रही है कि पिछले कुछ दिनों से कितने लोग दूसरे जिलों से आकर होटलों में रुके थे।

विज्ञापन


बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे पेट्रोल पंप पर खड़ी बस में पहला धमाका हुआ था और इसके बाद आठ घंटे के अंदर ही बस अड्डा पर खड़ी दूसरी बस में धमाका हो गया था। दोनों धमाकों में दो लोग घायल हुए थे। शक के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मामले में वीरवार से शक के आधार पर पूछताछ शुरू की गई। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने बसंतगढ़ में चार लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। सूत्रों ने बताया कि बसंतगढ़ में पुलिस ने कई स्थानों पर जाकर पूछताछ भी की है और बस कहां कहां पर कितने समय तक रुकती है।
विज्ञापन


इसके बारे में भी जानकारी हासिल की है। उल्लेखनीय है कि 90 के दशक में डुडु, बसंतगढ़ इलाके में भी आतंकवाद था। लेकिन फिर दोनों इलाके आतंकवाद मुक्त घोषित कर दिए गए।

पुलिस मामले को सुलझाने में जुटी हुई है और लगातार कई लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। यह एक साधारण सी प्रक्रिया है। पुलिस पूरा प्रयास कर ही है कि मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जा सके। अनवर-उल-हक, एएसपी उधमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें