अवंतिपोरा में भांग के पौधे नष्ट करती पुलिस और वन विभाग की टीम। स्रोत पुलिस
नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत अवंतीपोरा पुलिस ने पुलिस चौकी रेशीपोरा अंतर्गत इंस्पेक्टर बिलाल अहमद के नेतृत्व में आबकारी, राजस्व और कृषि विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर झेलम नदी के किनारे लगभग दस कनाल जंगली भांग की फसल नष्ट किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के इस अभियान की सराहना की। वहीं पुलिस से भविष्य में भी इस अभियान को जारी रखने का अनुरोध किया। संवाद