जम्मू। स्वास्थ्य विभाग में एडहाक, कांट्रैच्युअल और कंसालिडेटेड कर्मचारियों को जल्द ही नियमित किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।
कोरोना काल में फ्रंट फुट पर आकर बीमारी से लड़ने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को जल्द राहत मिलने वाली है। एडहाक, कांट्रैच्युअल और कंसालिडेटेड कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन कर्मचारियों को सभी कसौटियों पर कसेगा। प्रदेश प्रशासन ने नियमितीकरण के लिए कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी सभी मामलों पर गौर करेगी और अपनी सिफारिशें देगी। कमेटी में स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त निदेशक को चेयरमैन बनाया गया है। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू, अंडर सचिव (पी) और सेक्शन आफिसर नरेश कुमार को सदस्य बनाया गया है। कमेटी के लिए स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुलू की ओर से आदेश जारी किया गया है।