रियासी। जिला के माहौर दरमाड़ी सड़क पर स्थित पलासू नाले के पास मंगलवार दोपहर को एक टेंपो के दुर्घटनाग्रस्त होने से उस में सवार 14 सवारियां घायल हो गई।
टेंपो माहौर से रियासी के लिए सवारियों को ले कर जा रहा था। इसी दौरान पलासू नाले के पास चालक का नियंत्रण टेंपो से हट गया और टेंपो पलट गया। टेंपो में सवार 14 लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मिरिया पुत्र असमत खान निचासी बठोई, सज्जाद अहमद पुत्र बशीर अहमद निवासी रियासी, जुबेर अहमद पुत्र अमीद दीन निवासी रियासी, सिराज पुत्र एजाज निवासी माहौर, खालिदा पत्नी सज्जाद निवासी रियासी, मोहम्मद फारूक पुत्र मोहम्मद बशीर निवासी शजरू, मोहम्मद शफी पुत्र रमजान निवासी साढ़, सबा बेगम पत्नी गुलाम रसूल निवासी गूल, रछपाल सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी चकलवाला, परवीन अख्तर निवासी बठोई, खालिदा परवीन पत्नी सज्जाद हुसेन निवासी पनासा, सददाम शाह निवासी पनासा तथा मोहम्मद लतीफ निवासी राज मोहम्मद निवासी बठोई के रूप में हुई है। दुर्घटना को लेकर माहौर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।