फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेली काउंसलिंग हेल्पलाइन को मिल रहा दूसरे राज्यों से भी समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। डायरेक्टोरेट आफ स्कूल एजूकेशन की तरफ से आओ बात करें टेली काउंसलिंग हेल्पलाइन को राष्ट्रभर के काउंसलर, मनोवैज्ञानिकों का समर्थन मिल रहा है। यह हेल्पलाइन फरवरी 2019 में लांच की गई थी जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के विभिन्न मुद्दों पर काउंसलिंग करना और उन्हें सही गाइड करना था। वहीं कोरोना वायरस की वजह से चल रहे लॉकडाउन में इसे कोविड-19 से जुड़े सवालों के लिए इस्तेमाल में लाया जा रहा है। जहां न केवल विद्यार्थियों की बल्कि आम जनता के भी सवालों का जवाब दिया जा रहा है। काउंसलिंग सेल के अध्यक्ष रोमेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस समय डायरेक्टोरेट के काउंसलिंग सेल के साथ जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के और साथ ही अन्य राज्यों से लगभग 150 से ज्यादा काउंसलर, मनोवैज्ञानिक, सोशल वर्कर, शिक्षक आदि जुड़े हुए हैं। इसी के साथ सीबीएसई टेली-काउंसलर जो पहले से सीबीएसई टेली काउंसलिंग के साथ जुडे़ हैं उनकी तरफ से भी काफी समर्थन मिल रहा है। इस टैली काउंसलिंग के माध्यम से लोगों के कोविड-19 से संबंधित कई सवालों के जवाब मनोवैज्ञानिकों द्वारा दिए जा रहे हैं। वहीं विद्यार्थियों द्वारा पाठ्यक्रम से संबंधित सवाल भी पूछे जा रहे हैं। रोमेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा यह भी पूछा जा रहा है कि इस लॉकडाउन में किस तरह से समय व्यतीत करें और कैसे खुद को व्यस्त रखें। वहीं अभिभावकों द्वारा भी इसी से संबंधित कई सवाल पूछे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें