फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए टीम चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। 34वीं सीनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए जम्मू-कश्मीर सीनियर टेनिस बॉल क्रिकेट टीमों का चयन किया गया। यह प्रतियोगिता दो से पांच मार्च तक तमिलनाडू के रामनाथपुरम में होगी। दो दिवसीय ट्रायल के बाद महिला और पुरुष वर्ग में जम्मू-कश्मीर सीनियर टेनिस बॉल क्रिकेट टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 14 सदस्यीय पुरुष और 15 सदस्यीय महिला टीम का चयन किया गया। पुरुष टीम में उमर खुर्शीद, मोहम्मद आसिफ मीर, सज्जाद अहमद शेख, शाहिद मकबूल मीर, मसरूर फैयाज, दीप कुमार, मारुफ आमीन डार, मोआजम अनवर भट, मीर सुहैल सलाम, सैयद आजिम मोहम्मद, सलिस अफजल, अमीरउल्लाह बाबा, सैयद मुसैब उल इस्लाम और आबिद मुनीर लोन शामिल हैं। वहीं, महिला टीम में मिदहत गुलजार, आनीशा मजीब, ऐनी असरफ, साइमा नजीर, मसरत बशीर, अमरीना बशीर, साजिया फैयाज, नईमा अली, मुनीरा जान, मुज्जमिल शौकत, तब्बसुम मजीद, हसीबा हिलाल, जीशाना फारुक, सलिहा रफीक और इंशु जान शामिल हैं। पुरुष टीम के साथ मैनेजर फारुक अहमद और कोच फैयाज अहमद, जबकि महिला टीम के साथ कोच जीएन पुनू और मैनेजर निगहत शामिल हैं। टीम 28 फरवरी को जम्मू से तमिलनाडू के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें