फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए टीम महाराष्ट्र रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। 70वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपिनयशिप में भाग लेने के लिए प्रदेश की पुरुष कबड्डी टीम सोमवार को महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र के अहमदनगर में 21 से 24 मार्च तक आयोजित होगी। जम्मू-कश्मीर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप कुमार गुप्ता ने टीम को विदाई दी। इससे पहले संभागीय खेल अधिकारी बलजिंदर पाल सिंह के मार्गदर्शन नें जम्मू-कश्मीर खेल परिषद द्वारा पुरुष टीम की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान खिलाड़ियों को खेल किट भी वितरित किया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने पुरुष टीम और अधिकारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अगर पुरुष टीम मेडल लेकर आएगी तो उन्हें नकद पुरस्कार दिया जाएगा और उनकी रिसेप्शन पार्टी भी मनाई जाएगी। मौके पर स्टेडियम के प्रबंधक विकास डोगरा, पूर्व महासचिव सुरिंदर मोहन, तनवीर अहमद, अशोक कुमार और विशाल बमोत्रा मौजूद रहे। टीम में संजीत कुमार (कप्तान), आमिर हमीद वानी, इरफान अहमद मीर, फरमान अली, अक्षय सिंह, अभिषेक गुप्ता, विकास, रोहित, निशांत, कृष्णवीर, राजन सिंह मन्हास और अमृत देव सिंह शामिल हैं। माणिक शर्मा मुख्य कोच, राम कुमार सहायक कोच और अशोक कुमार टीम मैनेजर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें