फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सब-जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के लिए टीम रवाना

विज्ञापन
सब-जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप भाग लेने वाली टीम फोटो संगठन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की जूनियर पुरुष हॉकी टीम वीरवार को 15वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हो गई। चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित होने जा रही चैंपियनशिप 28 जुलाई से आठ अगस्त तक चलेगी। इसमें टीम हॉकी जम्मू-कश्मीर के बैनर तले भाग लेगी। टीम के रवाना होने से पहले खिलाड़ियों की स्क्रीनिंग जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के अधिकारियों द्वारा केके हक्कू स्टेडियम में किया गया। इस दौरान मुख्य खेल अधिकारी अनीसा नबी, संभागीय खेल अधिकारी सतपाल सिंह और हॉकी जम्मू-कश्मीर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। टीम के साथ कोच के रूप में रहीस अहमद और सावल अहमद रहेंगे जबकि प्रबंधक किरनदीप सिंह प्रबंधक होंगे। टीम में मंतेज सिंह, गुरप्रीत सिंह, शिवम मेहरा, हरमनप्रीत सिंह, दिवजोत सिंह, रमणदीप सिंह, राहुल अहिरवार, करण, अदिराज सिंह, प्रभवीर सिंह, वरुणप्रीत सिंह, जसजोत सिंह, वीरप्रताप सिंह, गुरकीरत सिंह, साबीउल्ला, मोहम्मद अल्तमश, दक्ष शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें