जम्मू। बाल श्रम और भीख मांगने वाले बच्चों को मुक्त करने के लिए समाज कल्याण विभाग की टीम ने वीरवार को जानीपुर में अभियान चलाया।
इस दौरान विभाग की टीम भीख मांग रहे बच्चों को अपने साथ ले गई। विभाग की इस कार्रवाई के विरोध में इन बच्चों के अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। अभिभावकाें ने कहा कि टीम हमारे बच्चों को जबरन ले गई। बता दें कि डीसी जम्मू के निर्देश पर विभाग की ओर से बाल श्रम और भीख मांगने वाले बच्चों को मुक्त करवा उनका पुनर्वास किया जाएगा। ब्यूरो