फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के घरों पर पहुंचाए जाएंगे जेके बोर्ड द्वारा चैकिंग के लिए पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में जम्मू-कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन ने 10वीं और 12वीं के पेपर चैक करने के लिए शिक्षकों के घर पर भेजने का फैसला लिया है। बोर्ड द्वारा संबंधित शिक्षक जो परीक्षा के पेपर चैक करने में ड्यूटी पर थे उनके घरों पर ही पेपर भेजे जाएंगे। ताकि परीक्षा परिणामों में और ज्यादा देरी न हो जाए। यह फैसला बोर्ड द्वारा बुधवार को हुई बैठक में किया गया। बोर्ड द्वारा पेपर की चैकिंग शुरू कर दी गई थी पर लॉकडाउन के चलते उसे स्थगित करना पड़ा था। कुछ पेपर चैक हो भी चुके हैं। इस दौरान बोर्ड की अधिकारियों का कहना था कि इतने सारे शिक्षकों को रिहाड़ी बोर्ड में बुलाकर चैकिंग करवाना इस स्थिति में बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। तो इस दौरान यही फैसला लिया गया कि शिक्षकों के घर पर पेपर भेजकर उनके द्वारा चैकिंग करवाई जानी चाहिए और 10वीं और 12वीं कक्षा के रुके हुए परिणाम घोषित कर देने चाहिए। वहीं इसपर प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ असगर द्वारा उपराज्यपाल के सलाहकार को इसकी पूरी लिखित जानकारी और सलाह सौंपी गई थी। बोर्ड द्वारा निर्णय लिया गया है कि 10वीं कक्षा के प्रेक्टिकल के अंक साइंस के लिखित पेपर के आधार पर विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। वहीं 12वीं कक्षा के बचे हुए लिखित पेपर पर बोर्ड द्वारा बाकी पेपर जो पहले से हो चुके हैं उनकी चैकिंग पूरी हो जाने के बाद लिया जाएगा। जिसके बारे में बोर्ड द्वारा सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें