जम्मू। जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग ने 35 मास्टरों, लेक्चररों और हेडमास्टरों को पदोन्नति दी है। इसमें हायर सेकेंडरी स्कूल अथेम की अध्यापिका असिफा खुर्शीद, राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सोहल के सुखदेव सिंह, राजकीय हाई स्कूल कोलोयेन के कुलदीप, जीएचएस शामाचक के सोम दत्ता को पदोन्नत किया गया है। इसके अलावा राजकीय मिडल स्कूल (एमएस) खौड़ की ज्योति शर्मा, एमएस पिंगर की ऊषा देवी, एमएस लदाना के संजय कुमार, थलोरा मनवाल के रघुनंदन शर्मा, एचएसएस टिकरी की अध्यापिका अनुराधा, एचएसएस बानी के संजीव कुमार, एसएस गिलवंद के रछपाल, एचएसएस कठुआ की बिमला देवी, जीएचएस जवाहर नगर की सुषमा देवी, राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बाड़ी के रिफत अंजुन को पदोन्नति मिली है।
पीजी मास्टर, टीचर्स की अस्थायी वरिष्ठता सूची जारी
जम्मू। शिक्षा विभाग ने पीजी मास्टर और टीचर्स की अस्थायी वरिष्ठता सूची जारी की है। इसमें पहली जनवरी, 2022 से लेकर दो दिसंबर, 2022 तक अध्यापकों को शामिल किया गया है। इनमें कुल 173 अध्यापक हैं। यदि कोई पात्र अध्यापक सूची में नहीं जुड़ पाया है तो वह दस्तावेज के साथ पांच दिनों के भीतर शिक्षा निदेशालय जम्मू में अपना दावा प्रस्तुत कर सकता है। इस बारे में शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव डाॅ. पियूष सिंगला ने अधिसूचना जारी कर दी है। ब्यूरो