फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रमुख सचिव का दावा- सरकारी स्कूलों में 21 हजार विशेष बच्चे ले रहे शिक्षा

विज्ञापन
टीचर भवन जम्मू में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल​शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव व अन्य
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न सरकारी स्कूलों में 21 हजार विशेष आवश्यकता के बच्चे नामांकित हैं। इन्हें सरकार की समावेशी शिक्षा के तहत लाभ मिल रहा है। बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए समग्र शिक्षा के तहत 64 संसाधन सेंटर का निर्माण किया है, जिसमें 83 विशेष शिक्षक बच्चों को शैक्षिक और चिकित्सीय सहायता देने के लिए काम कर रहे हैं। यह बात स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने विश्व दिव्यांग दिवस पर टीचर भवन में आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समावेशी शिक्षा का उद्देश्य विशेष रूप से सक्षम छात्रों को प्रोत्साहित करना है। विशेष बच्चों के लिए सभी 188 जोनो में मूल्यांकन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें बच्चों को निशुल्क उपकरण वितरित किए जा रहे हैं। वित्त वर्ष में समग्र शिक्षा के तहत 4990 बच्चों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए हैं। चालू वर्ष के दौरान 2.35 करोड़ रुपये भत्ते के रूप में डीबीटी मोड के माध्यम से दिए गए। सरकारी स्कूलों में 550 विशेष बच्चोें के अनुकूल शौचालयों का निर्माण किया गया। परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा ने समावेशी शिक्षा योजना के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के कल्याण के लिए विभिन्न पहलों के बारे में बताया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सक्षम बच्चों ने सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें