फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संदिग्ध परिस्थिति में मिला टैक्सी ड्राइवर का शव, परिवार ने दोस्त पर लगाया हत्या करने का आरोप

Sat, 08 Jun 2024 05:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिश्नाह। बिश्नाह के सरोर गांव के रहने वाले टैक्सी ड्राइवर बबलू सिंह (27) पुत्र दर्शन सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक ड्राइवर बबलू सिंह शादीशुदा था और उसकी एक 2 साल की बेटी है। बबलू सिंह के पिता दर्शन सिंह ने उसके दोस्त पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

दर्शन सिंह ने बताया कि बबलू जम्मू से श्रीनगर रूट पर टैक्सी चलाता था। पांच जून को बबलू श्रीनगर से जम्मू आया था। घर पहुंचने से पहले रात को 10 बजे उसके दोस्त ने फोन कर उसे नरवाल बुलाया था। रात को वह काफी देर तक बबलू को फोन करते रहे, मगर उसके दोस्त ने बबलू के बाहर जाने की बात कहते हुए बबलू से बात नहीं करवाई। दर्शन सिंह ने बताया कि अगले दिन बबलू का दोस्त बबलू को घायल अवस्था में टैक्सी में बिठाकर घर पहुंचा और बबलू के बीमार होने की बात कह कर उसको अस्पताल चलने के लिए कहने लगा। दर्शन सिंह ने बताया कि बबलू का दोस्त जम्मू जीएमसी ले जाने की बजाय एक प्राइवेट अस्पताल ले गया। जांच करने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बबलू की मौत लगभग 10 घंटे पहले चुकी है। दर्शन सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की बात सुनते ही बबलू का दोस्त टैक्सी छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने वारदात की जानकारी नरवाल पुलिस को दी। नरवाल पुलिस ने शुक्रवार को बिश्नाह उप जिला अस्पताल में बबलू के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें