फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पंप पर तेल डलवाने आए टैंकर को लगी आग, चपेट में आकर अन्य टैंकर भी जला

विज्ञापन
विज्ञापन
-राजपुरा की घटना...ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर पाया गया काबू
विज्ञापन

-पंप के दफ्तर को भी नुकसान, काउंटर जला, कैश बचा लिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। राजपुरा में इंडियन आयल पेट्रोल पंप में खड़े वाहन को शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दो वाहन जलकर राख हो गए। वहीं, पंप के दफ्तर को भी नुकसान पहुंचा है। काउंटर जल गया। हालांकि, कैश को बचा लिया गया है। वहीं, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कि राजपुरा कस्बे के पास इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर एक वाहन खड़ा था। बताया जा रहा है कि वाहन का चालक डीजल डलवाकर खुद नीचे खड़ा था कि वाहन में शार्ट सर्कट के कारण आग की लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते आग फैलने लगी। पास ही पंप का अपना तेल टैंकर खड़ा था। आग ने उसे भी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग फैलने लगी। स्थानीय लोगों व पुलिस ने दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग सांबा और हीरानगर से तीन वाहन पहुंचे और ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। वहीं, आग से पंप के दफ्तर को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते फैल गई आग
पेट्रोल पंप के मालिक तरुण गुप्ता ने बताया कि उनके मैनेजर ने सूचना दी कि वाहन को आग लग गई है। वह जम्मू से सीधे पंप पर पहुंचे। उनके अनुसार मैनेजर ने बताया कि एक वाहन पंप पर तेल डलवाने आया था। उसका चालक नीचे खड़ा था। इसी बीच वाहन में आग की चिंगारी निकली। देखते ही देखते आग बेकाबूू हो गई। इसी के चलते उनका अपना वाहन भी जल गया। पंप के कार्यालय को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, किसी जानी नुकसान से बचाव हो गया। इस दौरान डीएसपी भीष्म दुबे, थाना प्रभारी शाम लाल, चौकी प्रभारी एचएस स्लाथिया, तहसीलदार सुभाष चंद्र, डीडीसी आशा रानी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें