फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाड़ी ब्राह्मणा का तहसील परिसर में पियक्कड़ों का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यालय परिसर में बिखरी पड़ी हैं शराब की बोतलें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। तहसील कार्यालय में नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। परिसर में शराब की बोतलें बिखरी पड़ी हैं। खास बात यह है कि तहसील में गार्ड भी तैनात हैं। इसके बावजूद पियक्कड़ों पर लगाम नहीं लग पा रही है। तहसील कार्यालय में अपने काम से आने वालों को भी इससे कई प्रकार की दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
बाड़ी ब्राह्मणा तहसील कार्यालय सफाई न होने के कारण परिसर गंदगी से अटा पड़ा है। परिसर में शराब बोतलें इधर-उधर बिखरी पड़ी हुईं हैं। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि पास में मेटाडोर बस स्टैंड है। ऐसे में वाहनों के चालक शराब आदि का सेवन करने के लिए तहसील कार्यालय परिसर को बेहतर स्थान समझ रहे हैं। वही शराब की बोतलें यहां फेंक रहे हैं। तहसीलदार कार्यालय के लगभग 50 मीटर की दूरी में शराब की बोतलें पड़ी हुई हैं, जिसके ऊपर तहसील प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समस्या का अंदाजा नहीं है। तहसील कार्यालय में ऐसा कभी नहीं हो सकता, क्योंकि यहां गार्ड की तैनाती है, जो दिन रात ड्यूटी करते हैं। अगर ऐसा कुछ है तो इस मुद्दे पर तहसील कर्मचारियों से बात की जाएगी और जो भी ऐसा काम करता है उस पर पूरी कार्रवाई की जाएगी।
-दीक्षा बांबा, तहसीलदार, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें