टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनिशप के सामपन पर विजेता खिलाड़ी: फोटो एसोसिएशन
-दूसरी जम्मू-कश्मीर टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनिशप का एमए स्टेडियम में समापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दूसरी जम्मू-कश्मीर टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनिशप के पुरुष एकल में रित्विक जबकि महिला वर्ग में मिष्टी अग्रवाल चैंपियन बनीं। एमए स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में सोमवार को फाइनल मुकाबले खेले गए थे, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में रित्विक और सौरभ के बीच कड़ी टक्कर रही। हालांकि रित्विक ने चैंपियन की तरह खेलते हुए फाइनल मुकाबला 3-1 से जीत कर खेल में अपनी उत्कृष्टता का प्रमाण दिया। इससे पहले पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में मान्य ने सौरभ को कड़ी टक्कर दी, लेकिन मैच 2-3 के अंतर से हार गया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में रित्विक ने आकाश को 3-1 से हराया। वहीं अन्य मुकाबलों में हॉप्स गर्ल्स अंडर 11 में सिराह दीवानी विजेता जबकि एलेना अरोड़ा उपविजेता रहीं।
हॉप्स बॉयज में संयम निश्चल विजेता जबकि आरव गंडोत्रा उपविजेता रहे। कैडेट बॉयज अंडर 13 में संयम विजेता जबकि आदविक गर्ग उपविजेता रहे। गर्ल्स वर्ग में मायरा दीवान विजेता जबकि सिराह दीवानी उपविजेता रही। सब जूनियर ब्वॉय अंडर 15 में रित्विक गुप्ता विजेता जबकि अहान उपविजेता रहे। गर्ल्स वर्ग में नित्या अरोड़ा विजेता जबकि मायरा दीवान उपविजेता रही।
जूनियर ब्वॉय अंडर 17 में रित्विक गुप्ता विजेता जबकि हनी उपविजेता रहा। गर्ल्स वर्ग में नित्या अरोड़ा विजेता जबकि मिष्ठी अग्रवाल उपविजेता रही। जूनियर गर्ल्स अंडर 19 में नित्या अरोड़ा विजेता जबकि मिष्ठी अग्रवाल उपजिवेता रही। ब्वॉय वर्ग में रित्विक गुप्ता विजेता और माधव शर्मा उपजिवेता रहे। ब्यूरो