बिलावर। इंडोर स्टेडियम बिलावर में खिलाड़ी अब टेबल टेनिस भी खेल सकेंगे। शुक्रवार को इसका उद्घाटन नगर कमेटी के अध्यक्ष उमाकांत बसोत्रा ने किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से खिलाड़ियों के लिए कई सुविधाएं इस इंडोर स्टेडियम में प्रदान की जाएंगी। जल्द ही स्टेडियम में बैडमिंटन की भी शुरुआत होगी, जिसके लिए स्पोर्ट्स काउंसिल बैडमिंटन कोर्ट बनाने की तैयारी में जुटा है। इस अवसर पर स्पोर्ट्स काउंसिल के असिस्टेंट स्टोर कीपर बोध राज शर्मा, युवा सेवाएं और खेल विभाग के प्रवक्ता प्रभात सिंह, टेबल टेनिस के खिलाड़ी अशोक वर्मा, कृपाल सिंह, आदि मौजूद रहे। संवाद