संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। ऑलराउंडर विक्रांत केनी इंग्लैंड के खिलाफ 28 जनवरी से 6 फरवरी के बीच अहमदाबाद में पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम की कप्तानी करेंगे। जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाज वसीम इकबाल को उप कप्तान नियुक्त किया गया है। आयोजन बीसीसीआई द्वारा समर्थित दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) द्वारा किया जा रहा है। सीरिज से पहले 14 से 20 जनवरी तक नागपुर में राजस्थान रॉयल्स के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में एक सप्ताह का प्रशिक्षण शिविर हुआ था। टीम में विक्रांत केनी (कप्तान), वसीम इकबाल (उप-कप्तान), स्वप्निल मुंघेल, शनमुगम डी, जाफर अमीन भट, राधिका प्रसाद, रवींद्र संते, योगेन्द्र बी, लोकेश मार्गाडे, माजिद आह मगरे, पवन कुमार, मो सादिक, दुव्वुरु अखिल रेड्डी, आमिर हसन, सनी, शिव शंकर जीएस शामिल हैं।