फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेकेसीए सीनियर्स ने डॉक्टर्स इलेवन और एसएक्सआर वॉरियर्स को हराया

Wed, 02 Aug 2023 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
जेकेसीए सीनियर्स टीम के खिलाड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। एसके स्टेडियम श्रीनगर में जारी टी-20 प्रतियोगिता में जेकेसीए की सीनियर टीम ने एक ही दिन में दो मैचों में जीत दर्ज की है। मंगलवार को टीम ने डॉक्टर्स इलेवन और एसएक्सआर वॉरियर्स के खिलाफ दो टी-20 मैच खेले। जेकेसीए सीनियर्स ने जहां पहले मुकाबले में डॉक्टर्स इलेवन पर 7 रन से जीत हासिल की। वहीं, दूसरे मुकाबले में एसएक्सआर वॉरियर्स को 8 विकेट से हराया।
पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जेकेसीए सीनियर्स ने हुवैद हामिद और राकेश कौल की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 150 रन का स्कोर खड़ा किया। हुवैद ने सर्वाधिक 36 रन बनाए, जबकि कौल ने बहुमूल्य 32 रनों का योगदान दिया। माजिद डार ने 16 और सुशील पजनू ने चार रन बनाए। गेंद से कमाल दिखाते हुए जहूर सोफी, जहांगीर, इकबाल शाह और माजिद डार ने प्रतिद्वंद्वी टीम को 143 रनों पर ढेर कर 7 रनों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में जेकेसीए सीनियर्स ने आसान मुकाबले में एसएक्सआर वॉरियर्स को 8 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएक्सआर वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए। जयेंद्र रुद्र ने सर्वाधिक नाबाद 51 रन बनाए। जेकेसीए सीनियर्स के लिए माजिद डार सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। डार ने चार ओवर में 27 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि मंजूर डार ने 2 विकेट हासिल किए। राकेश कौल और इकबाल शाह ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में जेकेसीए सीनियर्स ने वजाहत वस्ती की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 19.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच 8 विकेट से जीत लिया। वजाहत ने 43 गेंदों में छह चौकों की मदद से नाबाद 59 रनों की पारी खेली, जबकि मेहराज ने दो चौकों और एक छक्के की मदद से 41 रनों का योगदान दिया। माजिद डार ने 16 गेंदों पर तेज-तर्रार 20 रन बनाए, जबकि इमराज ठाकुर सात रन बनाकर नाबाद रहे। एसएक्सआर वॉरियर्स के लिए दोनों विकेट आरपी सॉ ने लिए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए माजिद डार को दोनों मैचों में मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें