फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी के पहले 4 मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी के पहले चार मैच के लिए 15 सदस्यीय जम्मू-कश्मीर टीम का ऐलान हो चुका है। इस बार नए कप्तान शुभम खजूरिया के साथ टीम मैदान में उतरेगी। मैच 16 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। टीमों को पांच ग्रुप में बांटा है। ग्रुप ए में जम्मू के साथ मुंबई, हरियाणा, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, बड़ौदा, मेघालय, और मिजोरम है। प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर के सात मुकाबले होंगे। पहले चार मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन की चयन समिति ने किया है। वहीं, पांच खिलाड़ियों (सुनील कुमार, आर्य ठाकुर, मुसैफ अजीज, वंशराज शर्मा और अर्चित महाजन) को स्टैंड बॉय खिलाड़ी के रूप में रखा है। राजस्थान के जयपुर के सवाईं मान सिंह स्टेडियम में टीम 16 अक्तूबर को सुबह 11 बजे बड़ौदा के खिलाफ मुकाबले से प्रतियोगिता का आगाज करेगी। टीम में शुभम खजूरिया (कप्तान), कामरान इकबाल, विवरांत शर्मा, शुभम पुंडिर, अब्दुल समद, हेनान मलिक, आबिद मुस्ताक, आकिब नबी, फाजिल राशिद, साहिल लोत्रा, उमर नजीर, लोन नसीर, रासिख सलीम, युद्धवीर सिंह, उमरान मलिक शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें