भीमगढ़ किला के बाहरी हिस्से में सफाई करते हुए सीआईएसएफ के जवान।
- फोटो : REASI
रियासी। जिला प्रशासन के निर्देश पर सलाल हाइड्रो इलेक्ट्रानिक प्रोजेक्ट में कार्यरत सीआईएसएफ के जवानों ने रविवार को भीमगढ़ किला के बाहरी तथा अंदरूनी हिस्सो में व्यापक सफाई अभियान चलाया। मेरी आन-मेरी शान, स्वच्छता अभियान के बैनर तले जवानों ने किले के मुख्य द्घार पर पड़े हुए गंदगी के ढेरों को उठाया इस के साथ ही किला के सभी स्थानों पर सफाई की गई। किला में चलाए गए विशेष सफाई अभियान में कमांडेंट बजाज नीलेश धनश्याम, सहायक कमांडेंट सुजीत सिंह, निरिक्षक कार्य नारायण सिंह, राजेश, तीरथ कुमार के साथ ही चालिस के करीब जवानों ने हिस्सा लिया। ड़ीसी बबीला रकवाल के दिशा निर्देश पर भीमगढ़ किला की सफाई रखने की जिम्मेदारी विभिन्न विभागों को दी गई है रोजाना एक विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी किले की सफाई करने का जिम्मा संभालेंगे। लोगों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग किए जाने की अपील की गई है। प्लास्टिक का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करने को कहा है। कमांडेंट बजाज नीलेश धनश्याम ने कहा कि भीमगढ़ किला जिला मुख्यालय की शान है। किले की सफाई व्यवस्था बनाए रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है इस से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।